अयोध्या में फैशन, संस्कृति और टैलेंट का भव्य संगम
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में 15 सितंबर को “Mr. & Miss Swastik Times Runway Fashion Week – Season 1, 2026” का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए मॉडल्स और सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने प्रतिभाग किया।
आयोजन का उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना रहा।कार्यक्रम के ऑर्गनाइजर उत्कर्ष ठाकुर और को-ऑर्गनाइजर इशानी यादव ने आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की थीं।
देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने आत्मविश्वास, अंदाज और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की खासियत यह रही कि रैंप पर आधुनिक फैशन के साथ भारतीय संस्कृति और देशप्रेम की झलक भी दिखाई दी। प्रतिभागियों ने राधा-कृष्ण की जोड़ी, छठ पूजा सहित विभिन्न सांस्कृतिक विषयों को फैशन और रचनात्मक प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया। इससे कार्यक्रम में फैशन के साथ भारतीय सांस्कृतिक विरासत का भी रंग देखने को मिला।वहीं देश के विभिन्न डिजाइनर्स के चर्चित डिजाइन्स और नए फैशन ट्रेंड्स को मॉडल्स ने रैंप पर प्रस्तुत किया।
अलग-अलग अंदाज और आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा और कार्यक्रम स्थल पर तालियों की गूंज सुनाई देती रही।प्रमुख चेहरों ने किया रैंप वॉककार्यक्रम में मॉडलिंग और फैशन क्षेत्र से जुड़े Deep Sachar, अभिनव धरोहर, मनप्रीत, वैभव, निखिल सहित अन्य प्रमुख चेहरों की मौजूदगी रही। दर्शकों की मांग पर इन चेहरों ने भी रैंप वॉक कर कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया।
उनकी प्रस्तुति को देखने के लिए दर्शकों में खास उत्सुकता रही और उभरते मॉडल्स ने भी उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।कार्यक्रम में मौजूद इन अनुभवी चेहरों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को परखा और उनका हौसला बढ़ाया। इससे नए मॉडल्स को मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ फैशन और मॉडलिंग क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों से सीखने का अवसर भी मिला।
Deep Sachar ने की आयोजन की सराहनाSST18 आमने-सामने News से खास बातचीत में Deep Sachar ने अयोध्या में आयोजित इस फैशन शो की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन उभरते मॉडल्स और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए ऑर्गनाइजर उत्कर्ष ठाकुर और को-ऑर्गनाइजर इशानी यादव सहित पूरी टीम को बधाई दी।उत्कर्ष ठाकुर ने प्रतिभागियों को दी बधाईवहीं ऑर्गनाइजर उत्कर्ष ठाकुर ने कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों का आभार जताते हुए उन्हें बधाई दी।
उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों का अयोध्या पहुंचना आयोजन के लिए उत्साहजनक रहा। उनका उद्देश्य ऐसा मंच तैयार करना है, जहां नए मॉडल्स और सोशल मीडिया क्रिएटर्स अपनी प्रतिभा को बड़े स्तर पर सामने ला सकें।उन्होंने कहा कि फैशन को भारतीय संस्कृति और हमारी विरासत से जोड़कर प्रस्तुत करना इस आयोजन की प्रमुख विशेषताओं में शामिल रहा। अयोध्या जैसे सांस्कृतिक और धार्मिक शहर में इस तरह के आयोजन से नए कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है।
आयोजन में फैशन, मॉडलिंग, सोशल मीडिया टैलेंट और भारतीय संस्कृति का जो संगम देखने को मिला, उसने अयोध्या में आयोजित इस फैशन वीक को प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए यादगार बना दिया।









