
शादी के बाद पहले जन्मदिन पर 21 लाख, फिर 34 लाख… थाईलैंड वाली पत्नी ने इरफान पर लुटाई दौलत, फिर पलट गई कहानी
शादी के बाद थाईलैंड की महिला ने कानपुर के इरफान पर लाखों रुपये खर्च करने की बात कही है. महिला के मुताबिक, पहले जन्मदिन पर 21 लाख रुपये और दूसरे जन्मदिन पर 34 लाख रुपये की स्पोर्ट्स बाइक दिलाई. बाद में जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो इरफान से उसका संपर्क टूट गया. महिला नेशादी के बाद धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और धोखा देने के भी आरोप लगाए हैं.
कानपुर में एक घर के बाहर एक ऐसी महिला खड़ी थी, जिसकी कहानी हजारों किलोमीटर दूर थाईलैंड से शुरू हुई थी. वह किसी टूरिस्ट की तरह कानपुर नहीं आई थी. उसके …हाथ में शादी की तस्वीरें थीं, कुछ कागज थे और एक सवाल था कि जिस शख्स को अपना पति मानकर वह सालों तक रिश्ते में रही, आखिर वह उससे अचानक क्यों दूर हो गया…









